Bollywood News


83' से देखिये 'सुनिल गावस्कर' के रूप में ताहिर राज भसीन का लुक!

83' से देखिये 'सुनिल गावस्कर' के रूप में ताहिर राज भसीन का लुक!
रणवीर सिंह स्टारर निर्देशक कबीर खान की आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म '83' इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है जिसका करोड़ों लोग दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने का कोई विडियो या फुटेज नहीं है और यही कारण है की ये फिल्म ही हमारे लिए वर्ल्ड कप की उस जीत को परदे पर देखने का पहला मौका होगा.

फैन्स के लिए गुड न्यूज़ ये है की '83' से कल रात फिल्म का नया लोगो जारी करने के बाद अब लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. जी हाँ, रणवीर सिंह ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर ये पोस्टर साझा करते हुए लिखा "TAHIR RAJ BHASIN as The Little Master SUNIL GAVASKAR #ThisIs83" देखिये पोस्टर -



बता दें की कबीर खान के निर्देशन में इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पूरी, एमी विर्क, जीवा, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, नीना गुप्ता, पार्वती नायर और अदिति आर्या भी अहम किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन पूरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला और ये रिलीज़ होगी 10 अप्रैल 2020 को.

End of content

No more pages to load