Bollywood News


सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' में ये अभिनेत्री हुई फाइनल!

सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' में ये अभिनेत्री हुई फाइनल!
सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा की जिसमे वे फिर एक बार 'किक' जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद साजिद नडीआडवाला के साथ काम करते हुए नज़र आएँगे और फैन्स इस खबर से झूम उठे. जितना दिलचस्प फिल्म का नाम है उतनी ही दिलचस्प इसकी कहानी भी होगी और अब सुनने में आ रहा है के लिए सलमान के अपोज़िट जो खूबसूरत चेहरा नज़र आएगा वो भी फाइनल हो गया है.

जी हाँ, खबर आ रही है की कृति सेनन 'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान खान के साथ नज़र आने वाली हैं. हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब सलमान खान और कृति सेनन स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखेंगे और सलमान खान के साथ नज़र आना कृति के करियर के लिए भी एक बूस्ट साबित हो सकता है.


बता दें की कभी ईद कभी दिवाली का निर्देशन 'हाउसफुल 4' बनाने वाले फरहाद समजी करेंगे और ये दूसरा मौका होगा जब कृति सेनन फरहाद समजी के साथ काम करने जा रही हैं. कृति की आखिरी फिल्म हाउसफुल 4 ही थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ था और वे इस साल हमें लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'मिमी' में भी पंकज त्रिपाठी के साथ नज़र आएंगी जिसमे वे एक सरोगेट मां का किरदार निभाती दिखेंगी.

वहीँ सलमान खान की अगली फिल्म है प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म 'राधे: यौर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग फिलहाल जारी है. फिल्म में सलमान 'भारत' के बाद फिर दिशा पाटनी के साथ रोमांस करते दिखेंगे. साथ ही फिल्म में रणदीप हूडा, जैकी श्रॉफ, भरत, गौतम गुलाटी, ज़रीना वाहब भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान और ये रिलीज़ होगी 22 मई 2020 को.

End of content

No more pages to load