Bollywood News


कबीर खान की 83' से सामने आये नए करैक्टर पोस्टर्स

कबीर खान की फिल्म '83' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है जिसमे रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण की सुपरहिट जोड़ी शादी के बाद पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर पति - पत्नी के रूप में नज़र आने वाली है. शनिवार को फिल्म से ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करने के बाद अब फिल्म से जीवा और सकीब सलीम के करैक्टर पोस्टर्स भी सामने आ गए हैं.

'83' के नए पोस्टर्स में तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता जीवा 'के श्रीकान्त' के किरदार में नज़र आ रहे हैं और साथ ही साकिब सलीम 'मोहिंदर अमरनाथ' के रूप मे उनके आईकौनिक पोज़ में नज़र आ रहे हैं. रणवीर सिगंह ने दोनों किरदारों के पोस्टर अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर साझा किये. देखिये -





बता दें की इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण के साथ हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, सकीब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, दिनकर शर्मा जतिन सरना, निशांत दहिया, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पारवती नायर और अदिति आर्य भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन पूरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला. '83' हमें 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load