Bollywood News


अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' के सामने 'छपाक' हुई फेल

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' के सामने 'छपाक' हुई फेल
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रही है. फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसने सोमवार को भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13.75 करोड़ का बिज़नस किया। अब तक फिल्म 4 दिन में कुल मिलाकर 75.68 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत जबरदस्त धमाल मचाया है और दर्शको ने भी फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया है |

तानाजी के साथ मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी 'छपाक' भी रिलीज़ हुई थी. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश फिलहाल जारी है और जहाँ तानाजी ने पहले चार दिनों में 75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है वहीँ दीपिका की छपाक अब भी स्ट्रगल कर रही है. छपाक की शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार की कुल कमाई 21.37 करोड़ पहुँच गयी है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी. देखिये -



'तानाजी' को मेट्रो और नॉन-मेट्रो दोनों तरह की ऑडियंस पसंद कर रही है और अनुमान है कि ये 2020 की पहली ब्लॉकबस्टर होगी। तानाजी में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी 10 साल बाद फिर एक साथ आई है और साथ ही सैफ अली खान और अजय देवगन भी 2006 में फिल्म 'ओमकारा' के बाद फिर एक साथ दिखे हैं |

ओम राउत के निर्देशन में बनी 'तानाजी' में शरद केलकर, ल्युक केनी, पद्मावती, जगपति बाबु, देवदत्त नागे और नेहा शर्मा भी अहम् किरदारों में दिखे हैं. फिल्म के निर्माता हैं अजय देवगन, भूषण कुमार और क्रिशन कुमार और ये पिछले शुक्रवार 10 जनवरी को रिलीज़ हुई है.

End of content

No more pages to load