Bollywood News


'83' से दिखा 'संदीप पाटिल' के रूप में चिराग पाटिल का फर्स्ट लुक!

कबीर खान की आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म '83' रोज़ जारी हो रहे अपने करैक्टर पोस्टर्स के कारण लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. अब तक फिल्म से ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सरना और जीवा के पोस्टर सामने आ चुके थे और अब पूर्व क्रिकेटर 'संदीप पाटिल' के रूप में चिराग पाटिल का भी पोस्टर सामने आ गया है.

संदीप पाटिल को अपने समय के दमदार मिडिल आर्डर बल्लेबाजों में गिना जाता है जो की 1983 क्रिकेट विश्व कैप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे जिन्होंने 26 May 1986 को अपना आखिरी वन डे मैच खेल था. आगे चल कर वे केन्या क्रिकेट टीम के कोच भी बने और टीम को 2003 के क्रिकेट विश्व कप के सेमी फाइनल तक लेकर गए. इस फिल्म में उनका किरदार निभा रहे हैं हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता चिराग पाटिल. रणवीर सिंह ने उनका पोस्टर इन्स्टाग्राम पर साझा किया -



बता दें की कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, अदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर और अदिति आर्य भी अहम किरदारों में दिखेंगे. 83 के निर्माता हैं विष्णु वर्धन पूरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला और ये फिल्म इस साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load