Bollywood News


'घोस्ट स्टोरीज़' के बाद करण जोहर बनाएँगे एक और एंथोलॉजी फिल्म

'घोस्ट स्टोरीज़' के बाद करण जोहर बनाएँगे एक और एंथोलॉजी फिल्म
'लस्ट स्टोरीज़' और 'घोस्ट स्टोरीज़' की कामयाबी के बाद करण जोहर अब एक और एंथोलॉजी फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में इस साल के लिए अपनी आगामी फिल्मों की घोषणा की है जिनमे करण जोहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा के डिजिटल विंग धमैटिक के साथ मिलकर एक एंथोलॉजी फिल्म बनाने की भी घोषणा की गयी है.

इस फिल्म का निर्देशन कौन करेगा या फिलहाल साफ़ नहीं हुआ है लेकिन जो बात साफ़ है वो ये की फिल्म में बॉलीवुड के कुछ जाने - माने चेहरे हमें देखने को मिलेंगे जिनमे शेफाली शाह, मानव कॉल, नुश्रत भरुचा, फतिमा सना शेख और जयदीप एहलावत संग कई और नाम दमदार नाम शामिल हैं.

बता दें की करण जोहर फिलहाल अपनी आगामी मुग़ल काल की फिल्म 'तख़्त' की तैयारी में व्यस्त हैं जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरु होने की खबर है. ये फिल्म मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के बाद गद्दी के लिए हुई औरंगज़ेब और उसके भाइयों में हुई जंग पर आधारित होगी जिसमे विकी कौशल, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेड्नेकर, दीपान्निता शर्मा, शरद केलकर और कबीर दुहन सिंह भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

करण जोहर द्वारा निर्देशित ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है जिसका इन्तज़ार फैन्स लम्बे समय से कर रहे हैं. खबर थी की 'कलंक' के पिटने के बाद करण जोहर ने इस फिल्म का बजट थोड़ा कम कर दिया था. तख़्त के निर्माता हैं हीरू यश जोहर और अपूर्वा मेहता और या फिल्म हमें इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load