Bollywood News


अजय देवगन की 'मैदान' में कीर्ति सुरेश की जगह फाइनल हुई ये अभिनेत्री!

अजय देवगन की 'मैदान' में कीर्ति सुरेश की जगह फाइनल हुई ये अभिनेत्री!
अजय देवगन की हालिया रिलीज़ 'तानाजी' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और इसके बाद वे हमें अमित रविंद्रनाथ शर्मा की फिल्म 'मैदान' में नज़र आएँगे जो की उनके करियर की पहली स्पोर्ट्स फिल्म होगी. शनिवार को खबर आई थी की अजय की इस फिल्म से मुख्य अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने हाथ खींच लिए हैं और उनकी जगह लेने के लिए फिल्म के निर्माता एक नयी अभिनेत्री की तलाश में हैं और ये तलाश अब ख़त्म भी हो गयी है.

जी हाँ, ख़बरों के अनुसार 'मैदान' में कीर्ति सुरेश की जगह साउथ की ही एक और अभिनेत्री प्रियमणि को फाइनल किया गया है. प्रिमणि फिल्म में अजय देवगन के किरदार की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी और यह पहला मौका होगा जब वे अजय देवगन के साथ काम करती हुई दिखेंगी. बता दें की इससे पहले प्रियमणि 'रावण', 'चेन्नई एक्सप्रेस, और हाल ही रिलीज़ हुई हिंदी वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' में नज़र आ चुकी हैं.


मैदान एक स्पोर्ट्स - ड्रामा फिल्म है जिसमे अजय देवगन हमें भारतीय फुटबॉल टीम को शिखर पहुंचाने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नज़र आएँगे जो की 1950 से दशक में भारतीय फूटबॉल टीम के कोच रहे थे और 1956 में उनकी कोचिंग में ये टीम ओलंपिक्स में फुटबॉल के सेमी फाइनल तक पहुंची थी.

अमित रविन्द्र नाथ शर्मा की इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियमणि मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और इनके अलावा अब तक किसी और कलाकार का नाम अब तक सामने नहीं आया है. इस फिल्म के निर्माता हैं बोने कपूर और मैदान हमें इस साल 27 नवम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load