Bollywood News


83: एमी विर्क दिखे 'बलविंदर सिंह संधू' के रूप में!

83: एमी विर्क दिखे 'बलविंदर सिंह संधू' के रूप में!
कबीर खान की आगामी फिल्म '83' फैन्स की उत्सुकता बढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. फिल्म के लगातार रिलीज़ हो रहे पोस्टर्स धीरे - धीरे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढाते जा रहे हैं और अब सामने आ गया है फिल्म से पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क का पोस्टर. एमी इस फिल्म में फ़ास्ट बॉलर बलविंदर सिंह संधू के किरदार में नज़र आएँगे और वे हुबीहू उनकी ही तरह लग रहे हैं.

बता दें की 3 अगस्त 1956 को जन्मे बलविंदर सिंह संधू, 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ थे. उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 31 अक्टूबर 1984 को खेला था जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. एमी विर्क ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर अपने किरदार का पोस्टर साझा करते हुए लिखा की उनके लिए स्क्रीन पर बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाना बेहद सम्मान की बात है. देखिये -



कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जतिन सरना, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, अदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर और अदिति आर्य भी अहम किरदारों में दिखेंगे.

'83' के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला. ये फिल्म हमें इस साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी .

End of content

No more pages to load