Bollywood News


83: आदिनाथ कोठारे दिखे 'दिलीप वेंगसरकर' के रूप में

कबीर खान की फिल्म '83' से ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, और एमी विर्क के किरदारों के दमदार पोस्टर्स पेश करने के बाद आज फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म से मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे का पूर्व विस्फोटक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी 'दिलीप वेंगसरकर' के रूप में पोस्टर जारी कर दिया है.

पोस्टर में आदिनाथ बिलकुल दिलीप वेंगसरकर के स्टाइल में शॉट खेलते हुए नज़र आ रहे हैं. बता दें की दिलीप वेंगसरकर 1970 और 80 के दशक में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य बल्लेबाजों में से एक थे जिन्हें 'कर्नल' के नाम से भी जाना जाता है. अपने करियर के शिखर पर दिलीप को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का खिताब भी दिया गया था. दिलीप ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज़ और श्री लंका के खिलाफ कई शतक लागाये और उन्होंने अपना आखिरी मैच 14 नवम्बर 1991 को खेला था. दिलीप अर्जुन अवार्ड और पद्मा श्री से भी सम्मानित हो चुके हैं. रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर साझा किया -



कबीर खान द्वारा निर्देशित '83' में रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, अदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर और अदिति आर्य भी अहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला और ये साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load