Bollywood News


अगली फिल्म के लिए 100 करोड़ से भी ज्यादा फीस लेंगे अक्षय कुमार?

अगली फिल्म के लिए 100 करोड़ से भी ज्यादा फीस लेंगे अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार एक साल में लगातार तीन 200 करोड़ी फ़िल्में दे कर हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर पैसा छापने वाली मशीन बन गए हैं. ये अक्षय की स्टार पॉवर का ही कमाल है की एक साल में रिलीज़ हुई उनकी 3 फिल्मों ने कुल मिलाकार 700 करोड़ का कारोबार किया वो भी सिर्फ भारत में. अक्षय को फिलहाल हर बड़ा निर्देशक और निर्माता साइन करना चाहता है और ऐसे में अक्षय ने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं.

अक्षय ने अपनी फीस न सिर्फ बढाई है बल्कि आसमान से भी ऊपर पहुंचा दी है. आमतौर पर हर फिल्म से 40-50 करोड़ कमाने वाले अक्षय ने ख़बरों के मुताबिक़ अपनी अगली फिल्म के लिए जो रकम मांगी है वो सुन कर आप हैरान रह जाएँगे. सुनने में आ रहा है की अक्षय कुमार ने आनंद राय की अगली फिल्म साइन की है जिसके लिए उन्हें 120 करोड़ की भारी रकम मिलेगी.

जी हाँ, अगर ऐसा होता है तो ये किसी भी बॉलीवुड अभिनेता द्वारा चार्ज की गयी अब तक की सबसे मोटी रकम होगी और अक्षय कुमार इसके साथ ही भारत के हाईएस्ट पेड अभिनेता बन जाएँगे. अब देखना यह है की इस खबर में कितनी सच्चाई है या कितनी नहीं. बता दें की अक्षय की आखिरी रिलीज़ गुड न्यूज़ 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और फिल्म ने ये मकाम 25 दिन में हासिल किया है.

उनकी अगली फिल्म है रोहित शेट्टी के कॉप युनिवर्स की 'सूर्यवंशी' जिसमे वे 10 साल के बाद कैटरिना कैफ के साथ फिर से नज़र आएँगे और इस फिल्म के लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं. सूर्यवंशी 27 मार्च को रिलीज़ होगी और इसके अलावा अक्षय की लक्ष्मी बम भी 22 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है जो की सलमान खान की 'राधे' के साथ बॉक्स ऑफिस पर लोहा लेगी.

End of content

No more pages to load