Bollywood News


83: धैर्य करवा दिखे विस्फोटक बल्लेबाज़ रवि शास्त्री के अवतार में

83: धैर्य करवा दिखे विस्फोटक बल्लेबाज़ रवि शास्त्री के अवतार में
कबीर खान की 83 को सिल्वरस्क्रीन पर देखने के लिए फैन्स देसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं हालांकि फिलहाल हमें फिल्म के लगातार रिलीज़ हो रहे करैक्टर पोस्टर्स से ही काम चलाना पड़ रहा है जो की कम दमदार नहीं है. रवि शास्त्री फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं एक समय पर भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ थे जिन्हें अपने समय के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता था और हर कोई ये जनना चाह रहा था की उनका किरदार इस फिल्म में कौन निभाएगा, जिसका जवाब अब मिल गया है.

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मेड इन हेवन' में नज़र आ चुके एक्टर धैर्य करवा '83' में रवि शास्त्री के किरदार में नज़र आएँगे और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हो गया है. बता दें की रवि शास्त्री ने 1981 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 1992 तक वे क्रिकेट जगत में एक्टिव रहे थे. अपने समय में कई रिकॉर्ड बनाने वाले रवि शास्त्री ने साल 1985 में फर्स्ट क्लास में क्रिकेट मैं लगातार एक ओवर 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड भी बनाया था. रणवीर सिंह ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर धैर्य का पोस्टर साझा किया, देखिये -



'83' में रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण के साथ ही हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, अदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर, धैर्य करवा और अदिति आर्य भी अहम किरदारों में दिखेंगे. विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला द्वारा निर्मित ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load