Bollywood News


83: देखिये 'सुनील वाल्सन' के रूप में आर बद्री का फर्स्ट लुक

83: देखिये 'सुनील वाल्सन' के रूप में आर बद्री का फर्स्ट लुक
कबीर खान की 83 से लगातार करैक्टर पोस्टर्स जारी किये जा रहे हैं और इस कड़ी में अगला नाम है सुनील वाल्सन का. फिल्म से एक्टर आर बद्री का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के गेंदबाज़ सुनील वाल्सन के रूप में थोड़ी देर पहले ही फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है जो की इस फिल्म का लगातार रिलीज़ होने वाला तेरहवां करैक्टर पोस्टर है.

बता दें की सुनील वाल्सन अपने समय में भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे जिन्हें 1983 क्रिकेट विश्व कप के लिए चुना गया था. वे अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जो टीम में शामिल तो थे लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि ऑफ फील्ड उनका योगदान फिल्म में हमें ज़रूर देखने को मिलेगा. सुनील वाल्सन फिलहाल आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सर्विंग मेनेजर हैं. देखिये रणवीर सिंह द्वारा साझा किया गाया उनके किरदार का पोस्टर -



'83' एक आगामी बॉलीवुड स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पदुकोण, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, अदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर, आर बद्री और अदिति आर्य भी नज़र आएँगे.

फिल्म का निर्देशन किया है कबीर खान ने और निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला. '83' हमें 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load