Bollywood News


83: सामने आया पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक, निभाएँगे या किरदार!

83: सामने आया पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक, निभाएँगे या किरदार!
कबीर खान की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' को देखने के लिए दर्शक दिन प्रतिदिन उत्सुक हुए जा रहे हैं. इस उत्सुकता का कारण है इस फिल्म के लगातार जारी किये जा रहे किरदारों के पोस्टर्स. अब तक रणवीर सिंह के अलावा फिल्म से 1983 विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्लेयर्स का किरदार निभा रहे कलाकारों के पोस्टर जारी हो चुके हैं जिसके बाद उम्मीद थी की आज उस टीम के कप्तान कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह का लुक देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

रणवीर सिंह की जगह आज फिल्म के निर्मातों ने पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक पोस्टर झारी कर दिया है जो की इस फिल्म में हमें 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के पीआर मान सिंह के किरदार में दिखेंगे. पंकज त्रिपाठी ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर अपने किरदार के पोस्टर साझा करते हुए लिखा "Last but not the least PR Man Singh - This is 83". देखिये -



बता दें की इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण हमें शादी के बाद पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे और साथ ही हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, अदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर, आर बद्री और अदिति आर्य भी अहम किरदारों में नज़र आएँगे.

कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला. 83 हमें इस साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है.

End of content

No more pages to load