Bollywood News


ऐसा रहा कंगना की 'पंगा' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

ऐसा रहा कंगना की 'पंगा' का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन
कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके दीवाने फैन्स सिर्फ उनकी सुन्दरता ही नहीं बल्कि बहतरीन अदाकारी के कारण भी हैं. उनकी हालिया रिलीज़ पंगा के ट्रेलर को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और कल रिलीज़ होने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स ने भी ख़ूब सराहा है. तो आइये जानते हैं की पहले दिन इस फिल्म ने आखिर बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है.

अश्विनी अईयार तिवारी के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स - ड्रामा फिल्म पंगा में कंगना रनौत और जस्सी गिल पहली बार एक साथ नज़र आये हैं और फिल्म की कमाई पर नज़र डाली जाए तो इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस से 2.70 करोड़ रूपए जुटाए हैं जो की उम्मीद से कम है. इस आंकड़े का कारण वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुए है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके पंगा की कमाई के आंकड़े साझा किये -



पंगा के लिए क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का ही वर्ड ऑफ़ माउथ काफी अच्छा है और ऐसे में ये फिल्म आज और कल कमाई में उछाल दिखा सकती है. बता दें की फिल्म में कंगना रनौत और जस्सी गिल के साथ ही नीना गुप्ता, रिचा चड्ढा और यज्ञ भसीन भी अहम किरदारों में दिखे हैं. अश्विनी अईयार तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और ये कल यानी 24 जनवरी को रिलीज़ हुई है.

End of content

No more pages to load