Bollywood News


'83' मोशन पोस्टर: मिलिए 1983 क्रिकेट विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों से

'83' मोशन पोस्टर: मिलिए 1983 क्रिकेट विश्व कप की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों से
कबीर खान जल्द ही हमारे लिए कभी न देखे गए 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के सफ़र को परदे पर लेकर आने वाले हैं अपनी आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म '83' के ज़रिये जिसे देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म के रिलीज़ होने में लगभग ढाई महीने का ही समय बचा है और आपकी उत्सुकता और बढाने के लिए फिल्म से एक मोशन पोस्टर जारी हुआ है जिसमे 1983 वर्ल्ड कप की पूरी टीम से हमें मिलवाया गया है.

जी हाँ, रणवीर सिंह ने ये मोशन पोस्टर और साथ ही फिल्म के और भी पोस्टर जिसमे सभी कलाकार क्रिकेट खिलाड़ियों के रूप में नज़र आ रहे हैं इन्स्टाग्राम पर साझा किया है और इन्हें देख कर आपसे फिल्म के लिए इंतज़ार करना और भी मुश्किल होने वाला है, देखिये -





कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी जिसमे रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण के साथ ही हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, अदिनाथ कोठारे, जतिन सरना, बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, पार्वती नायर, आर बद्री और अदिति आर्य भी अहम किरदारों में दिखेंगे.

'83' के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पदुकोण और साजिद नडीआडवाला और ये इस साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load