Bollywood News


कंगना रनौत की 'पंगा' का ठीक - ठाक रहा प्रदर्शन, जानिये कैसी रही कमाई

कंगना रनौत की 'पंगा' का ठीक - ठाक रहा प्रदर्शन, जानिये कैसी रही कमाई
कंगना रनौत 'जजमेंटल है क्या' के बाद फिर एक बार एक दमदार रोल मैं फिल्मी परदे पर लौटी है अशिविनी अईयर तिवारी की हालिया रिलीज़ स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'पंगा' में और इस बार उनके साथ नज़र आये हैं बॉलीवुड में 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' से डेब्यू करने वाले कलाकार जस्सी गिल. क्रिटिक्स ने फिल्म की ख़ूब सराहना की है और दर्शकों ने भी लेकिन आखिर ये सराहना बॉक्स ऑफिस पर पंगा के कितने काम आई है आइये देखते हैं.

पंगा की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही थी और फिल्म ने पहले दिन मात्र 2.70 करोड़ रुपये ही कमाए थे. लेकिन बढ़िया वर्ड ऑफ़ माउथ के कारण दुसरे दिन फिल्म ने दुगने से भी ज्यादा के आंकड़े दिखाते हुए शनिवार को 5.61 करोड़ रुपये जुटाए और रविवार को कुछ और उछाल के साथ 6.60 करोड़ का कलेक्शन किया. कुल मिलाकार पंगा अब तक 14.91 करोड़ कमा चुकी है जो की इसका बजट देखते हुए ठीक - ठाक है. ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने पंगा के आंकड़े ट्विटर के ज़रिये साझा किये -



बता दें की शुक्रवार को ही रिलीज़ हुई वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर के कारण भी पंगा को नुक्सान हुआ है और साथ ही अजय देवगन की 'तानाजी' अब भी दमदार प्रदर्शन कर रही है जो की पंगा पर भारी पड़ रहा है. फिल्म के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज और इसमें कंगना रनौत और जस्सी गिल के साथ नीना गुप्ता, रिचा चड्ढा और याग्य भसीन भी दिखे हैं.

End of content

No more pages to load