Bollywood News


'मैदान' टीज़र पोस्टर: धांसू लग रही है अजय देवगन की फिल्म!

'मैदान' टीज़र पोस्टर: धांसू लग रही है अजय देवगन की फिल्म!
तानाजी से 200 करोड़ क्लब में दूसरी बार एंट्री करने वाले सुपरस्टार अजय देवगन जल्द ही हमें अपने फिल्मी करियर की पहली स्पोर्ट्स फिल्म में नज़र आने वाले हैं जिसका नाम है 'मैदान'. ये फिल्म 1950 और 60 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय फूटबॉल टीम के कोच रहे सय्यद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है जो भारतीय टीम को 1956 ओलंपिक्स में फूटबॉल की सेमी फाइनल्स तक लेकर गए थे.

अजय के फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं और ये उत्सुकता और बढ़ने वाली है क्यूंकि अजय ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर मैदान का टीज़र पोस्टर साझा किया है जो की काफी दमदार है. जी हाँ, पोस्टर में खाकी निक्कर और जूते पहने हुए कीचड में फूटबाल हाथों में लिए कुछ नौजवान खड़े हैं जिनके चेहरे नज़र नहीं आ रहे हैं और ये देख कर लगता है की अजय की फिल्म काफी धांसू होने वाली है . देखिये पोस्टर -



बता दें की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साउथ इंडियन अभिनेत्री प्रियामणि मुख्य भूमिका में और साथ ही गजराज राव और बोमन ईरानी भी नज़र आएँगे. अमित रविंद्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बन रही मैदान एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जिसके निर्माता हैं बोनी कपूर और ये फिल्म हमें इस साल 27 नवम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load