Bollywood News


फोटोग्राफर्स को देख क्यूँ भागे अक्षय कुमार? देखिये मजेदार विडियो

अक्षय कुमार जितने मज़ेदार किरदार अपनी फिल्मों में निभाते हैं असल ज़िन्दगी में भी वे उतने ही मज़ाकिया हैं और ये बात आज फिर एक बार साबित हो गयी. हाल ही में अक्षय अपनी किसी फिल्म का शूट ख़तम करके वपास लौट रहे थे और जहाँ - जहाँ अक्षय कुमार वहां - वहां प्रेस और फोटोग्राफर्स तो ऐसे ही उनकी फोटो लेने के लिए मीडिया वाले भी चल रहे थे लेकिन अचानक अक्षय ने कुछ ऐसा किया की सब हैरान हो गए.

एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे अक्षय कुमार अपनी कार की तरफ बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं और प्रेस वाले उनकी तस्वीरें लेने के लिए उनके साथ चल रहे हैं और तभी अचानक अक्षय उनसे बचने के लिए अचानक मज़ाक में भागने की एक्टिंग की और बाद में आगे जा हसने लगे फोटोग्राफर्स भी एक मिनट के लिए हैरान रह गए की कहीं अक्षय सच में हाथ से न निकल जाएं. देखिये विडियो -



बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल अक्षय का गोल्डन पीरियड चल रहा है. पिछले साल रिलीज़ हुई उनकी तीनो फिल्मों 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज़' ने लगातार 200 करोड़ क्लब में शामिल होकर उन्हें बॉक्स ऑफिस का नया किंग बना दिया है. जल्द ही वे हमें 10 साल बाद कैटरिना कैफ के साथ रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' में नज़र आएँगे जो की 27 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load