Bollywood News


250 करोड़ की तरफ बढ़ रही अजय देवगन की तानाजी!

250 करोड़ की तरफ बढ़ रही अजय देवगन की तानाजी!
अजय देवगन की हालिया रिलीज़ 'तानाजी' गोलमाल अगेन के बाद उनकी दूसरी फिल्म बनी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है लेकिन बात ये नहीं है. बात ये है की ये फिल्म रिलीज़ के लगभग 3 हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कई हालिया रिलीज़ फिल्मों से ज्यादा और दमदार कमाई कर रही है और अब तेज़ी से 250 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढती हुई नज़र आ रही है.

पिछले शुक्रवार रिलीज़ हुई वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर' ने कल के दिन 3.58 करोड़ की कमाई की और वहीँ तानाजी ने 2.92 करोड़ की जो की बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा दिखा रहा है खासकर महाराष्ट्र में. ओम राउत की तानाजी अब तक कुल 235.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और इस वीकेंड अनुमान है की ये फिल्म विकी कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ देगी जिसने 244 करोड़ का कारोबार किया था.

तानाजी की रफ़्तार देखते हुए ये कोई मुश्किल काम नहीं है और इसके बाद फिल्म का अगला टार्गेट होगा 250 करोड़ जो की अगले हफ्ते तक आराम से हासिल हो जाना चाहिए. बता दें की 10 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म तानाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है. फिल्म में अजय के साथ सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर, पद्मावती, देवदत्त नागे, ल्युक केनी और नेहा शर्मा भी नज़र आये हैं.

End of content

No more pages to load