Bollywood News


रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार दिखेंगे 'मैन वर्सेज़ वाइल्ड' में

रजनीकांत के बाद अक्षय कुमार दिखेंगे 'मैन वर्सेज़ वाइल्ड' में
पिछले साल भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी डिस्कवरी चैनल के शो मैन वर्सेज़ वाइल्ड में शो के दुनियाभर में मशहूर होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ नज़र आये थे और शो का वो एपिसोड दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार टीवी पर देखा गया एपिसोड बन गया था. जिसके बाद हाल ही में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस शो के एक एपिसोड के लिए शूट किया है जो की जल्द ही हमें देखने को मिलने वाला है और अब बारी है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की.

जी हाँ, प्रधानमंत्री मोदी और रजनीकांत के बाद अब सुपरस्टार अक्षय कुमार भी हमें इस शो पर बेयर ग्रिल्ल्स के साथ एडवेंचर करते हुए नज़र आएँगे. हाल की खबर अनुसार अक्षय कुमार शो की शूटिंग शुरु करने के लिए कल ही मयसूर भी पहुँच गए हैं. अक्षय इससे पहले भी फियर फैक्टर और खतरों के खिलाड़ी जैसे एडवेंचर शोज़ पर दिख चुके हैं और अब उनका बेयर ग्रिल्स के साथ दिखना उनके फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. एएनआई के ट्विटर हैंडल द्वारा इस बात की जानकारी दी गयी, देखिये -



फिल्मी परदे पर अक्षय हमें जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैटरिना कैफ के साथ नज़र आएँगे. फिल्म में गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, सिकंदर खेर, निकितिन धीर, विवान भटेना, और निहारिका रायज़ादा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. सूर्यवंशी के निर्माता हैं रोहित शेट्टी, अरुणा भाटिया, करण जोहर, और अपूर्वा मेहता और ये फिल्म इस साल 27 मार्च को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load