Bollywood News


अक्षय की सूर्यवंशी में हुई इस अभिनेता की एंट्री!

अक्षय की सूर्यवंशी में हुई इस अभिनेता की एंट्री!
अक्षय कुमार के किरदार वीर सूर्यवंशी की झलक फैन्स को पहली बार 2018 की फिल्म 'सिम्बा' में मिली थी और तब से रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के इस किरदार से मिलने के लिए फैन्स उत्सुक हुए जा रहे हैं. इस एक्साइटमेंट का एक कारण ये भी है की इस फिल्म में 11 साल बाद अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ की जोड़ी हमें वापस देखने को मिलने वाली है और अब एक फिल्म से जुडी और गुड न्यूज़ आ गयी है.

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अब एक और दमदार अभिनेता की एंट्री हो गयी है जिन्हें अक्षय के साथ देखना काफी रोमांचक होगा. हम बात कर रहे हैं 'ब्रदर्स', 'हाउसफुल 3' और 'भागम भाग' में अक्षय के साथ काम कर चुके जैकी श्रॉफ की. जी हाँ, फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने एक तस्वीर ट्वीट करके थोड़ी देर पहले ही ये खबर हमारे साथ साझा की है जिसमे जैकी और रोहित फिल्म के सेट पर एक साथ दिख रहे हैं. देखिये -



जैकी की ये तस्वीर देख कर लग रहा है की शायद वह फिल्म में कोई नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं अब ये किरदार क्या है ये तो फिल्म देख कर ही पता चलेगा. बता दें की सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ के साथ गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु दसानी, सिकंदर खेर, नीना गुप्ता, निकितिन धीर, विवान भाटेना और निहारिका रायज़ादा भी नज़र आएँगे. सूर्यवंशी 27 मार्च को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load