Bollywood News


धूम 4 में अक्षय कुमार का दिखना हुआ तय?

धूम 4 में अक्षय कुमार का दिखना हुआ तय?
अक्षय कुमार ने बीते साल में वो कर दिखाया है जो आज तक कोई बॉलीवुड सुपरस्टार नहीं कर पाया. अक्षय की पिछली तीनो फिल्मों मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की और साथ ही एक साल में 700 करोड़ से ज्यादा का बिज़नस करने वाले वे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार भी बन गए लेकिन बात ये नहीं है.

बात ये है की अब अक्षय अपनी हर एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं क्यूंकि हालिया ख़बरों की मानी जाए तो बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रैंचाइज़ी में से एक धूम सीरीज की अगली फिल्म में अक्षय कुमार नज़र आएँगे. खबर के मुताबिक़ अक्षय ने ये फिल्म साइन कर ली है और अब बस इसका ऐलान होना ही बाकी है.

इस खबर का खुलासा किया है बॉलीवुड एनालिस्ट अतुल मोहन ने और उनकी बात में डैम इसलिए है क्यूंकि अतुल मोहन वही शख्स हैं जिन्होंने साल 2018 में सूर्यवंशी की घोषणा होने से पहले ही ट्वीट करके ये बात कही थी की अक्षय कुमार और रोहित एक एक्शन में साथ काम करने वाले हैं. देखिये उनका हालिया ट्वीट -



अब अगर ये खबर सच साबित होती है तो अक्षय के चाहनेवाले तो ख़ुशी से झूम ही उठेंगे. साथ ही धूम 4 में अक्षय के आने का मतलब ये भी है की ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर भी साबित हो सकती है. फिलहाल अक्षय हमें रोहित शेट्टी की आगामी एक्शन फिल्म सूर्यवंशी में कैटरिना कैफ के साथ दिखेंगे जो की 27 मार्च को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load