Bollywood News


मनोज मंचू बनाएँगे 'अहम् ब्रह्मास्मी', चले राजामौली की राह पर

मनोज मंचू बनाएँगे 'अहम् ब्रह्मास्मी', चले राजामौली की राह पर
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार मनोज मांचू राजामौली और प्रशांत नील की राह पर चलने की ठान चुके हैं. तेलुगु एक्टर मनोज जल्द ही बाहुबली और केजिएफ़ की ही तरह एक बड़ी फिल्म बीनाने जा रहे हैं जिसे वे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, और मलयालम में रिलीज़ करेंगे. ये एक बिग बजट फिल्म होगी जिसका नाम है 'अहम् ब्रह्मास्मी' और इसकी घोषणा के साथ ही पहला पोस्टर भी जारी हो गया है.

हालांकि फिल्म के प्लौट के बारे में कुछ भी बताया नहीं गया है लेकिन पोस्टर में एक शिवलिंग की तिलक लगी हुई आकृति दिख रही है जिसे देख कर लगा है ये ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म हो सकती है. अहम् ब्रह्मास्मी का निर्देशन करेंगे श्रीकांत रेड्डी और फिल्म के निर्माता होंगे मनोज मंचू और निर्मला देवी. बॉलीवुड क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म का पोस्र्टर साझा किया है, देखिये -



गौरतलब है की बाहुबली और केजीऍफ़ जैसी फिल्मों ने जहाँ ज़बरदस्त प्रदर्शन कर कई रिकॉर्ड बनाए थे वहीँ सैरा नरसिम्हा रेड्डी उत्तर भारत में कमाल नहीं कर पायी थी. ऐसे में देखना यह होगा की अहम् ब्रह्मास्मी भी अपना असर छोड़ने में काम याब रहती है या नहीं. फिल्म की शूटिंग इस साल 6 मार्च से शुरु होगी.

End of content

No more pages to load