Bollywood News


विद्या बालन बनेंगी शेरनी, की अगली फिल्म की घोषणा

विद्या बालन बनेंगी शेरनी, की अगली फिल्म की घोषणा
विद्या बालन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनका एक अलग फैन बेस है जिसका श्रेय उनकी दमदार फिल्मों में उनके ज़बरदस्त किरदारों को जाता है. चाहे वह 'द डर्टी पिक्चर' हो, या 'कहानी' हो या फिर 'मिशन मंगल' विद्या हर फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैन्स को चकित करके रख देती हैं और हर तरह के किरदार में ढलने की उनकी क्षमता भी अद्भुत है. अब उनके चाहनेवालों के लिए एक और खुशखबरी आ गयी और वो है उनकी अगली फिल्म शेरनी.

जी हाँ, विद्या ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म शेरनी की घोषणा की है. उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर फैन्स के साथ साझा करते हुए लिखा की उन्हें शेरनी का ऐलान करते हुए काफी ख़ुशी हो रही है और वे इसे शूट करने के लिए काफी उत्सुक हैं. देखिये पोस्टर -



शेरनी की कहानी लिखी है आस्था टिकू ने और फिल्म का निर्देशन करेंगे राजकुमार राव की न्यूटन का निर्देशन करने वाले अमित मसूरकर. इसके निर्माता हैं भूषण कुमार, विक्रम मल्होत्रा, क्रिशन कुमार, और अमित मसूरकर. इसके अलवा विद्या हमें अनु मेनन की अगैम फिल्म शकुंतला देवी में भी नज़र आएंगी जो की स्वर्गीय गणितज्ञ और वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित होगी. यह फिल्म हमें 8 मई को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load