Bollywood News


डब्बू रत्नानी के कैलेंडर 2020 में भूमि पेड्नेकर और किआरा आडवाणी ने लगाईं आग

डब्बू रत्नानी के कैलेंडर 2020 में भूमि पेड्नेकर और किआरा आडवाणी ने लगाईं आग
हाल ही में बॉलीवुड के सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने हर साल की तरह इस साल भी अपना मशहूर कैलेंडर सबके सामने पेश किया जिसमे हमारे पसंदीदा सितारे जाती हुई सर्दी में अचानक ही गर्मी बढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं. इस कैलेंडर में विकी कौशल, सैफ अली खान, सनी लियोनि समेत कई बॉलीवुड हस्तियों हमें गलिमरस अवतारों में देखने को मिल रही हैं मगर हॉटनेस का ज़बरदस्त तड़का लगाया है भूमि पेड्नेकर और किआरा अडवाणी ने.

जी, किआरा अडवाणी और भूमि पेड्नेकर ने डब्बू रत्नानी के इस कैलेंडर के लिए टॉपलेस पोज़ किया है जिसकी तस्वीरें इन्टरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जहाँ किआरा एक पत्ते के साथ हॉट अंदाज़ में पोज़ डे रही हैं वहीँ भूमि पेड्नेकर ने एक बाथटब में टॉपलेस पोज़ दिया. इस कैलेंडर में सबसे हॉट अगर कोई लग रहा है तो वे हैं भूमि और किआरा. दोनों ने अपने शूट की तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की. देखिये -

View this post on Instagram

July 2020 🐚 #dabbooratnanicalendar

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on





गौरतलब है की वे डब्बू रत्नानी के मशहूर कैलेंडर का 21वां संस्करण है जो की इसे और भी ख़ास बनाता है. विकी कौशल, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फेर्नानडेज़, अभिषेक बच्चन, परिणीती चोपड़ा, सैफ अली खान, वरुण धवन समेत और भी कई कलार इस शूट का हिस्सा रहे.

End of content

No more pages to load