Bollywood News


भूमि पेड्नेकर की दुर्गावाती में अरशद वारसी हुए शामिल

भूमि पेड्नेकर की दुर्गावाती में अरशद वारसी हुए शामिल
पिछले साल घोषणा हुई थी की भूमि पेड्नेकर हमें तेलुगु हॉरर फिल्म भागमती के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका में दिखेंगी और इस फिल्म का निर्माण करेंगे उनके साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार. हालांकि अक्षय फिल्म में मुख्य भूमिका नज़र नहीं आएँगे लेकिन फैन्स फिर भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और अब एक खबर और आ रही है जो आपको काफी पसंद आएगी.

बात हो रही है बॉलीवुड के सर्किट उर्फ़ अरशद वारसी की. थोड़े समय पहले खबर आई थी की दुर्गावती में अरशद वारसी नज़र आ सकते हैं और अb अरशद ने आधिकारिक तौर पर फिल्म में शामिल हो कर इस खबर पे मुहर लगा दी है. अरशद ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म के निर्देशक अशोक के साथ एक तस्वीर साझा करके इस बात की जानकारी फैन्स को दी. देखिये -



बता दें की दुर्गावती में भूमि पेड्नेकर हमें डबल रोल में दिखेंगी एक आईएस ऑफिसर चंचल चौहान का और दूसरा दुर्गावाती का. साथ ही इस फिल्म में अरशद वारसी, माहि गिल, करन कपाड़िया, और गेस्ट रोल में अक्षय कुमार भी दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं ओरिजिनल तेलुगु फिल्म बनाने वाले निर्देशक जी अशोक और इसके निर्माता हैं विक्रम मल्होत्रा, भूषण कुमार और अक्षय कुमार. दुर्गावाती हमें इस साल के अंत तक देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load