Bollywood News


आनन्या पाण्डेय और विजय देवेरकोंडा करन जोहर की फिल्म में, सामने आई तस्वीरें

आनन्या पाण्डेय और विजय देवेरकोंडा करन जोहर की फिल्म में, सामने आई तस्वीरें
लम्बे समय से चर्चा चल रही है की 'अर्जुन रेड्डी' से सुपरस्टार बन्ने वाले तेलुगु एक्टर विजय देवेराकोंडा अपनी अगली फिल्म में आनन्या पाण्डेय के साथ काम करने जा रहे हैं. अब ये अफवाहें सच्चाई में बदल गयी है क्यूंकि खुद आनन्या पाण्डेय ने कुछ ही समय पहले इन्स्टाग्राम पर विजय के साथ कुछ तस्वीरें साझा करके इस खबर की पुष्टि की है की वे और विजय इस अनटाइटल्ड फिल्म में साथ दिखने वाले हैं.

जी हाँ, आनन्या ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमे वे और विजय एक साथ बैठ कर अपने किरदार के लिए तैयारी करते हुए दिख रहे हैं. एक और तस्वीर में आनन्या और विजय के साथ फिल्म के निर्माता और निर्देशक चार्मी कौर और पूरी जगान्नाध में नज़र आ रहे हैं. आनन्या ने पोस्ट की कैप्शन में लिखा है की उन्हें एक पैन-इंडिया फिल्म का हिस्सा बन कर काफी ख़ुशी हो रही है. देखिये तस्वीर -



बता दें की फिल्म का टाइटल अब तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन अफवाहों की मानें तो इसका नाम फाइटर हो सकता है. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में बनायी जाएगी और इसके निर्माता हैं करन जोहर, पूरी जगान्नाध, चार्मी कौर और अपूर्वा मेहता. इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और ये हमें अगले साल देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load