Bollywood News


शुभ मंगल ज्यादा सावधान का दमदार पहला दिन, कमाए इतने करोड़

शुभ मंगल ज्यादा सावधान का दमदार पहला दिन, कमाए इतने करोड़
बॉलीवुड की नयी हिट मशीन उर्फ़ आयुष्मान खुर्राना की हालिया रिलीज़ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान आखिरकार रिलीज़ हो गयी है और जैसा की उम्मीद थी फिल्म को दमदार रिव्यु भी मिल रहे हैं. क्रिटिक्स के साथ - साथ दर्शकों ने भी फिल्म को पहले दिन हरी झंडी दिखा दी है और इसीलिए हितेश केवल्या की डेब्यू डायरेक्टोरियल का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार बीता है.

कल महाशिवरात्रि के त्यौहार का भी आयुष्मान और जीतेंद्र कुमार की इस फिल्म को काफी फायदा हुआ है और पहले दिन इसने ट्रेड पंडितों की उम्मीदों पर खरा उतारते हुए 9.55 करोड़ रुपये की कमाई कर लि है. 'बाला'(10.15 करोड़), और 'ड्रीम गर्ल' (10.05 करोड़) के बाद शुभ मंगल ज्यादा सावधान आयुष्मान खुर्राना की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गयी है जिसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके दी. देखिये -



शुभ मंगल ज्यादा सावधान 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है. फिल्म में आयुष्मान खुर्राना, जीतेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मानवी गग्रू, मनुऋषि चड्ढा, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता राजवर और केमियो रोल में भूमि पेड्नेकर भी नज़र आई हैं. फिल्म का निर्देशन किया है हितेश केवल्य ने और निर्माता हैं आनंद राय, भूषण कुमार, हिमांशु शर्मा और क्रिशन कुमार.

End of content

No more pages to load