Bollywood News


तमिल हिट कैथी के हिंदी रीमेक में अजय देवगन! रिलीज़ डेट भी घोषित

तमिल हिट कैथी के हिंदी रीमेक में अजय देवगन! रिलीज़ डेट भी घोषित
अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस दम उनकी हालिया रिलीज़ तानाजी ने दिखा दिया है जो की बॉलीवुड की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रौसर्स में शामिल हो गयी है. ओम राउत के निर्देशन में बनी यह अजय देवगन की 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बनी है और अब अजय के चाहनेवालों के लिए एक और दमदार खबर आ रही है. कुछ दिन पहले सुनने में आया था की अजय देवगन हमें तमिल हिट कैथी के हिंदी रीमेक में दिख सकती है जिस पर अब मुहर लग गयी है.

जी हाँ, लोकेश कनाग्राज के निर्देशन में बनी पिछले साल रिलीज़ हुई एक्शन-थ्रिलर कैथी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म में कार्थी, नारायण, हरीश पेराड़ी और मालविका अविनाश नज़र आये थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार भी किया था. तानाजी के बाद अब एक मॉडर्न एक्शन फिल्म में अजय को देखना उनके लिए के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अजय ने ट्वीट करके थोड़ी देर पहले ही इस खबर पर मुहर लगाईं -



फिल्म का निर्देशन कौन करेगा ये फिलहाल नहीं बताया गया है हालांकि संभावना है की तमिल फिल्म बनाने वाले लोकेश कनाग्राज ही इसके हिंदी वर्ज़न का भी निर्देशन करेंगे. कैथी हिंदी रीमेक के निर्माता हैं अजय देवगन फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वारियर पिक्चर्स. ये फिल्म 12 फरवरी 2021 को रिलीज़ होगी.

फिलहाल अजय की आगामी फिल्म है अमित रविंद्रनाथ शर्मा की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म मैदान जिसमे वे दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियमणि के साथ नज़र आएँगे. साथ ही फिल्म में गजराज राव, नितंशी गोएल, और बोमन इरानी भी दिखेंगे. मैदान के निर्माता हैं ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुनावा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला. ये फिल्म इस साल 11 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load