बॉलीवुड के कई ऐसे चेहरे हैं जो हॉलीवुड में अपना नाम बनाने में कामयाब रहे हैं. इन चेहरों में सबसे ऊपर फिलहाल नाम है प्रियंका चोपड़ा का जो की हॉलीवुड में ही बस गयी हैं. उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी हमें अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार विन डीज़ल के साथ सुपरहिट फिल्म XXX द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में नज़र आ चुकी हैं और सूत्रों की मानी जाए तो अब ऋतिक रॉशान भी प्रियंका और दीपिका की राह पर चलने के लिए तैयार हैं.
जी हाँ, हालिया ख़बरों की मानें तो बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रॉशान जल्द ही हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. पिछले कुछ समय से ऐसी ख़बरें आ रही थी और अब इन्हें और हफा मिल गयी है. सुनने में आया है की अमेरिका के शहर कैलीफोर्निया की एजेंसी ने हाल ही में ऋतिक को एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है. हालांकि अब तक ये प्रोजेक्ट क्या है ये सामने नहीं आया है लेकिन ऋतिक के फैन्स इस खबर से काफी उत्सुक हैं.
अब देखना है की ये खबर किस हद तक सही साबित होती है और ऋतिक फैन्स के लिए क्या सरप्राइज़ लेकर आते हैं. गौरतलब है की इससे पहले ही कई बार ऋतिक के हॉलीवुड में कदम रखने की बातें हो चुकी हैं मगर अब आखिर उन्हें एक एजेंसी ने साईन कर ही लिया है तो मतलब दाल में कुछ काला तो ज़रूर है.
फिल्मी परदे पर ऋतिक की आखिरी फिल्म सिद्धार्थ आनंद की 'वॉर' थी जिसने देशबर में 318 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वॉर के बाद से ऋतिक ने कोई फिल्म साइन नहीं की है मगर खबर है की वे कृष 4 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं और इस बार इस फिल्म में उनके साथ कृति खरबंदा भी नज़र आएंगी.
प्रियंका और दीपिका की राह पर चले ऋतिक?
Saturday, February 29, 2020 13:15 IST


