Bollywood News


शुभ मंगल ज्यादा सावधान 50 करोड़ के पार! जानिये पूरी कमाई

आयुष्मान खुर्राना 2 साल के बाद शुभ मंगल सावधान का सीक्वल शुभ मंगल ज्यादा सावधान लेकर आये हैं और दर्शक भी हर बार की तरह फिल्म को खूब प[यारा डे रहे हैं. हालांकि फिल्म का टॉपिक समलैंगिकता पर आधारित था मगर जिसके कारण फॅमिली ऑडियंस का झुकाव इसकी तरफ ज्यादा नहीं था मगर फिर भी इसे फैन्स ने अच्छा रेस्पौंस दिया जिसकी बदौलत इसने बॉक्स ऑफिस पर आखिर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

जी हना, आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह ही शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने भी एक बढ़िया ओपनिंग लेते हुए 9.55 करोड़ की कमाई की थी और पहले वीकेंड फिल्म का बिज़नस रहा था 32.66 करोड़. दुसरे वीकेंड भी फिल्म न अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2.08, 3.25 और 4.06 करोड़ की कमाई की और कुल आंकड़ा पहुँच गया है 54.23 करोड़. बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके ये जानकारी दी. देखिये -



गौरतलब है की ये आयुष्मान खुर्राना की लगातार आठवीं हिट फिल्म है और ये सिलसिला आगे भी जारी रहा तो आयुष्मान लगातार सबसे हिट फ़िल्में देने का रिकॉर्ड भी बना लेंगे. हितेश केवल्य के निर्देशन में बनी शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुर्राना के साथ जीतेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में और गजराज राव, नीना गुप्ता, मनुरिशी चड्ढा, सुनीता राजवर, पंखुड़ी अवस्थी, मानवी गग्रू भी अहम् किरदारों में दिखे हैं. फिल्म ने 21 फरवरी को को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.

End of content

No more pages to load