Bollywood News


'मिमी' की शूटिंग ख़त्म, कृति ने टीम के साथ साझा की तस्वीर

'मिमी' की शूटिंग ख़त्म, कृति ने टीम के साथ साझा की तस्वीर
कृति सेनन के लिए बीता समय फिल्मी परदे पर मिला जुला ही रहा है, जहाँ उनकी फ़िल्में 'लुक्का छुप्पी' और 'हाउसफुल 4' सुपरहिट रही वहीँ 'अर्जुन पटियाला' और 'पानीपत' बुरी तरह पिट गयी. मगर एक बात जो गौर करने लायक है वो यह की पिछले कुछ वर्षों में कृति ने अपने अलग - अलग किरदारों से खुद के लिए बॉलीवुड में एक लागा स्थान बनाया अहि और जल्द ही अब वे हमें अपनी पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म 'मिमी' में नज़र आएंगी जिसकी शूटिंग ख़त्म हो गयी है.

कृति ने ये बात इन्स्टाग्राम पर शूट के आखिरी दिन सेट से फिल्म की पूरी टीम के साथ एक तस्वीर साझा करके फैन्स को बतायी. तस्वीर में फिल्म में निर्देशक लक्ष्मण उटेकर और कृति के को स्टार्स पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी नज़र आ रहे हैं. कृति ने लिखा की मिमी उनके लिए एक यादगार एक्सपीरियंस रहा है. देखिये पोस्ट -



गौरतलब है की मिमी एक मराठी फिल्म 'माला आई व्हहाची' का हिंदी रीमेक है और इस फिल्म में कृति सेनन हमें एक सरोगेट मां का किरदार में दिखेंगी. यह 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी', 'लुक्का छुप्पी' और 'अर्जुन पटियाला' के बाद कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की एक साथ पांचवीं फिल्म है. मिमी के निर्माता हैं दिनेश विजन और ये इस साल जुलाई में रिलीज़ हो सकती है.

End of content

No more pages to load