Bollywood News


जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने 'द बर्निंग ट्रेन' रीमेक के लिए मिलाया हाथ

जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने 'द बर्निंग ट्रेन' रीमेक के लिए मिलाया हाथ
चाहे पुराने सुपरहिट गाने हो या फिर फ़िल्में बॉलीवुड में फिलहाल हर चीज़ को फिर से बनाने का ट्रेंड चल रहा है. पिछले कुछ समय में हमने 'जुडवा 2', और 'पति पत्नी और वो' जैसी फ़िल्में देखी हैं जो इस बात का सुबूत हैं. दर्शक ये फ़िल्में देखना पसंद भी कर रहे हैं और अच्छी कमाई और कम रिस्क के चलते निर्माता भी अब ऐसी फ़िल्में बनाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. इसी ट्रेंड को आगे बढाते हुए अब जल्द ही क्लासिक हिट फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' का भी रीमेक देखने को मिलने वाला है.

थोड़ी देर पहले ही अभिनेता और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये इस बात की घोषणा की है की जल्द ही वे और निर्माता जूनो चोपड़ा साल 1980 में रिलीज़ हुई रवि चोपड़ा की सुपरहिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' का रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी. जैकी ने लिखा की उन्हें उम्मीद है की वे इस फिल्म के साथ इन्साफ कर सकें, देखिये पोस्र्ट -



गौरतलब है की 'इत्तेफाक', और 'पति पत्नी और वो' के बाद ये तीसरी फिल्म है जिसके लिए जूनो चोपड़ा और रेनू रवि चोपड़ा प्रोड्यूस करने वाले हैं. 1980 में रिलीज़ हुई द बर्निंग ट्रेन में धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, जीतेंद्र, हेमा मालिनी, परवीन बाबी, नीतू सिंह, डैनी डेन्जोंगपा, विनोद मेहरा, रणजीत, सिमी ग्रेवाल, और भी कई कलाकार नज़र आये थे. 3.2 करोड़ के बजात पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 करोड़ की कमाई की थी और सुपरहिट रही थी.

End of content

No more pages to load