Bollywood News


मीरा कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, दिखा पति शाहिद के लिए प्यार

मीरा कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, दिखा पति शाहिद के लिए प्यार
शाहीद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 2015 में हुई थी और तब से ये कपल बॉलीवुड के सबसे चहेते जोड़ों में से एक है जिनके फैन्स दीवाने हैं. शाहीद और मीरा की जोड़ी एक आइडल कपल की जोड़ी है जो आज के बॉलीवुड में जहाँ शादियाँ हर साल बंटी और टूटती हैं वहां सभी के लिए एक उदाहरण है. दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और हाल ही में मीरा ने भी शाहिद के लिए कुछ ऐसा ही किया जो की अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जी, मीरा ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर होली के के मौके पर एक तस्वीर साझा की जिसमे जिस तरह उन्होंने शाहिद के लिए अपना प्यार ज़ाहिर किया फैन्स उसके दीवाने हो गए. मीरा तस्वीर में अपनी गर्दन पर लाल रंग से अंग्रेजी में लिखा 'SK' और उसके नीचे बना हार्ट दिखाती रही हैं जो की शाहिद कपूर की तरफ इशारे करते हैं. मीरा ने तस्वीर को कैप्शन दिया "love life in technicolor", देखिये -

View this post on Instagram

love life in technicolour

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on



बता दें की शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी. शादी के बाद दोनों की ज़िन्दगी में एक नन्ही पारी आई जिसका नाम उन्होंने मीशा रखा है और पिछले साल दोनों की ज़िन्दगी की एक बेटा आया जिसका नाम है जैन. फ़िल्मी परदे पर शाहिद हमें गौतम टिन्नौरी की फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर के साथ दिखेंगे.

फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर, मोहन कपूर, रोहन शाह, चेतना पांडे, राजेश शर्मा, सुधांशु पाण्डेय, शिह्सिर शर्मा और रॉनित कमरा भी दिखेंगे. इसके निर्माता हैं अल्लू अरविन्द, अमन गिल, दिल राजू और भौमिक गोंडालिया. जर्सी हमें 28 अगस्त को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load