Bollywood News


एक विलन 2 कन्फर्म, ये हैं जॉन और आदित्य की लीडिंग लेडीज!

एक विलन 2 कन्फर्म, ये हैं जॉन और आदित्य की लीडिंग लेडीज!
कुछ समय पहले ही खबर आई थी की 2014 में रिलीज़ हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलन का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है जिसमे इस बार एक नहीं बल्कि दो - दो विलन नज़र आएँगे. फैन्स इस खबर से काफी उत्सुक हो उठे थे और जब ये बात सामने आई की एक विलन 2 में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखेंगे तो फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और अब एक और गुड न्यूज़ आ गयी है.

एक विलन अब आधिकारिम तौर पर कन्फर्म कर दि गयी है और फिल्म में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर के साथ लीड रोले में दिखेंगी दिशा पाटनी और तारा सुतारिया. जी हाँ, तारा जहाँ आदित्य को रोमांस करती दिखेंगी वहीँ दिशा की जोड़ी इस बार जॉन के साथ बनेगी. ये मलंग के बाद दूसरा मौका होगा जब आदित्य और दिशा एक साथ काम करेंगे.

एक विलन 2 को भी मोहित सूरी ही डायरेक्ट करेंगे और इस फिल्म की निर्माता होंगे एकता कपूर व् भूषण कुमार. अगर आप भी इस खबर से उत्साहित हैं तो बता दें की एक विलन 2 8 जनवरी 2021 को रिलीज़ होगी. इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके दि, देखिये -



गौरतलब है की 2014 में रिलीज़ हुई मोहित सूरी की एक विलन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रिटिश देशमुख मुख भूमिकाओं में दिखे थे. साथ ही कमाल आर खान, आमना शरीफ, रेमो फेर्नानडेज़, शाद रंधावा भी अहम् किरदारों नमें दिखे थे. 40 करोड़ के बजट पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमी की थी.

End of content

No more pages to load