Bollywood News


अर्जन बाजवा ने ज़ी5 की 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' की शूटिंग के दौरान लगभग खो दी थी सुनने की क्षमता!

अर्जन बाजवा ने ज़ी5 की 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' की शूटिंग के दौरान लगभग खो दी थी सुनने की क्षमता!
ज़ी5 की आगामी मूल श्रृंखला "स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11" अपनी चिलिंग और थ्रिलिंग स्टोरीलाइन के कारण सबसे चर्चित ओटीटी शो में से एक है। यह श्रृंखला अनकही कहानियों को उजागर करती है और 26 नवंबर 2008 को मुम्बई में लंबे समय तक चले आतंकी घेराबंदी में घटित विभिन्न घटनाओं का वर्णन करने वाला एक सच है।

स्टेट ऑफ़ सीज: 26/11 की शूटिंग अनुभव के बारे में बात करते हुए, अर्जन ने शेयर किया,"फायरिंग सीन शूट करते समय, मेरे कान के ठीक बगल में दो धमाके हुए, जिसके बाद मुझे आधे दिन तक कुछ भी सुनाई नहीं दिया। शुक्र है कि बाद में सब सामान्य हो गया था, लेकिन उस वक़्त मुझे लगा था कि मैंने अपना कान खो दिया है। "

निर्माताओं ने प्रामाणिकता बनाए रखने और उन यादों को यथासंभव बनाए रखने के लिए वीएफएक्स शॉट्स के बजाय असलु विस्फोटक का इस्तेमाल किया है। इस शो में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, मुकुल देव, सिड मक्कर, तारा अलीशा बेरी और अन्य प्रमुख प्रतिभाओं के साथ एक प्रभावशाली कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

ज़ी5 की सीरीज़ 'स्टेट ऑफ सीज: 20/11' संदीप उन्नीथन की पुस्तक "ब्लैक टोरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11" पर आधारित है। कॉन्टिलो पिक्चर्स के अभिमन्यु सिंह द्वारा निर्मित और रचित 8 एपिसोड की यह श्रृंखला मैथ्यू लेटविलेर द्वारा सह-रचित और निर्देशित है। यह शो 20 मार्च 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है।

End of content

No more pages to load