Bollywood News


कोरोना के कहर से फिल्मों की शूटिंग 31 मार्च तक के लिए थमी

कोरोना के कहर से फिल्मों की शूटिंग 31 मार्च तक के लिए थमी
कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्रीज़ प्रभावित हो रही हैं. कई बड़ी हॉलीवुड फ़िल्में 1 साल तक के लिए आगे बढ़ा दी गयी हैं वहीँ कई बॉलीवुड फ़िल्में भी आगे बढ़ गयी है. कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गयी है और इसके कारण फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुक्सान संभव है और अगर कोरोना वायरस आने वाले कुछ दिनों में काबू में नहीं आता है तो ये नुक्सान और भी ज्यादा हो सकता है.

लगातार एहतियात बरतते हुए कई राज्य सरकारों ने अपने राज्यों के स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर बन करने के आदेश दे दिए हैं जिसके कारण जो फ़िल्में चल रही हैं उन्हें नुक्सान हो रहा है. इन राज्यों की सूची में अब राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना आर उत्तराखंड में शामिल हो गए हैं साथ ही आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के भी कई शहरों में ये कदम उठाया जा चुका है. साथ ही प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 19 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के लिए किसी भी फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी है.

इसका मतलब है की भारतीय फिल्म इंडस्ट्री फिलहाल के लिए थम गयी है. अगले 2 हफ़्तों तक कोई भी फिल्म रिलीज़ नहीं होगी और उसके बाद भी धीरे - धीरे इस वायरस का असर कम होने के बाद फ़िल्में रिलीज़ करने की होड़ लगेगी और नुक्सान होना तब भी लाज़मी होगा. ऐसे में कोरोना वायरस के जाने के बाद भी इसका असर हमें फिल्म इंडस्ट्री पर समय तक देखने को मिलेगा.

End of content

No more pages to load