जहाँ कोरोना वायरस के कारण बड़ी - बड़ी फ़िल्में आगे खिसक रही हैं वहीँ जो फ़िल्में इस समय सिनेमाघरों में चल रही हैं उन्हें बड़ा नुक्सान उठाना पड़ रहा है. इन फिल्मों में ही शुमार है इरफ़ान खान स्टारर होमी अदजानिया की हालिया रिलीज़ अंग्रेजी मीडियम. आज से लगभग भारत के सभी सिनेमाघर कोरोना वायरस के कारण बंद हो गए हैं ऐसे में अगर आप भी अंग्रेजी मीडियम देखना चाहते थे मगर देख नहीं पाए तो आपके लिए खुशखबरी है.
जी, फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने कल अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी के ज़रिये फैन्स को ये खुशखबरी दि की अंग्रेजी मीडियम कोरोना वायरस के ख़त्म होने और सब नार्मल होने के बाद फिर से रिलीज़ की जाएगी और तब फैन्स को सुरक्षित रहने के लिए कहा. जहाँ बॉलीवुड फैन्स के लिए सब तरफ से बुरी खबर ही आ रही है उसी बीच ये एक अच्छी खबर सुन कर फैन्स काफी खुश हैं.
बता दें की कोरोना वायरस के कारण अंग्रेजी मीडियम को मात्र 4 करोड़ की ही ओपनिंग मिली थी और फिल्म ने पहले तीन दिनों में 9.5 करोड़ के करीब ही कमाई की है. फिल्म में इरफ़ान खान के साथ करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल मुख्य किरदारों में दिखे हैं. इसके निर्माता हैं दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे और ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज़ हुई थी.
इरफ़ान के फैन्स के लिए खुशखबरी, फिर रिलीज़ होगी अंग्रेजी मीडियम!
Monday, March 16, 2020 13:33 IST


