Bollywood News


युवराज चाहते हैं की उनकी बायोपिक में सिद्धांत निभाएं उनका किरदार!

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज़ युवराज सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ट क्रिकेटर्स में से हैं. आज के बायोपिक के दौर में फैन्स युवराज सिंह की भी बायोपिक देखना चाहते हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान युवराज से भी उनकी बायोपिक को लेकर बातचीत की गयी. जब उनसे पूछा गया की वे किस अभिनेता को अपनी बायोपिक में अपना किरदार निभाते हुए देखना पसंद करेंगे तो जो नाम उन्होंने लिया वो था सिद्धांत चतुर्वेदी का.

जी हाँ, युवराज ने कहा की वे सिद्धांत को अपने किरदार में सिल्वरस्क्रीन पर देखना ज़रूर पसंद करेंगे. इस बात से कोई भी इनकार नहीं करत सकता की सिद्धांत चतुर्वेदी काफी हद तक युवराज सिंह की तरह दीखते हैं खासकर एक युवा युवराज की तरह. मज़ाक में युवराज ने ये भी कह दिया की वे खुद भी ये रोल कर लेते लेकिन वह थोडा निराश करने वाला होगा.

युवराज ने ये भी कहा की वैसे तो फिल्म में किसे लेना है ये काम निर्देशक का होता है लेकिन अगर फिल्म बंटी है तो वे सिद्धांत को उसमे देखना पसंद करेंगे. बता दें की हाल ही में सिद्धांत को गली बॉय में उनके किरदार 'एम सी शेर' के लिए फिल्म्फैर अवार्ड से भी नवाज़ा गया था और इसके अलावा उनकी वेब सीरीज़ 'इनसाइड एज' भी अंतरराष्ट्रीय एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित हुई थी.

सिद्धांत जल्द ही हमें बंटी और बबली के सीक्वल बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान, रानी मुख़र्जी, और शर्वरी वाघ के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं वरुण शर्मा और इसके निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा. बंटी और बबली 2 इस साल 26 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load