Bollywood News


कृति सेनन को कोरोना के बीच मिली खुशखबरी, इन्स्टाग्राम पे फॉलोअर्स ये आंकड़ा पार

कृति सेनन को कोरोना के बीच मिली खुशखबरी, इन्स्टाग्राम पे फॉलोअर्स ये आंकड़ा पार
कृति सेनन ने पिछले कुछ सालों में 'बरेली की बर्फी', 'लुक्का - छुप्पी' और 'हाउसफुल 4' जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपने लिए एक ख़ास जगह बनायी और फैन्स के दिलों में भी. कृति आज के दौर की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं और जल्द ही उनके फैन्स को वे उनकी पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म 'मिमी' में एक सरोगेट मां के किरदार में नज़र आएंगी.

कृति सोशल मीडिया पर भी सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले बॉलीवुड सितारों में से एक हैं और जहाँ पूरी दुनिया फिलहाल कोरोना वायरस के जूझ रही है वहीँ इसी बीच कृति के फैन्स ने उन्हें इस घडी में भी एक बड़ी खुशखबरी दी है जिससे कृति और उनके चाहनेवाले दोनों ही बेहद उत्साहित हैं. कृति ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है जिसकी जानकारी खुद कृति ने ही एक ख़ास विडियो साझा करके दी जिसमे उन्होंने अपने अब तक के फिल्मी सफ़र में साथ देने के लिए फैन्स का शुक्रिया किया. देखिये -



फिल्मी परदे पर कृति की अगली फिल्म है लक्ष्मण उटेकर की 'मिमी' जो की मराठी फिल्म 'माला आई व्ह्हाची' का हिंदी रीमेक है. यह कृति की पहली अभिनेत्री प्रधान फिल्म है जिसमे वे पंकज त्रिपाठी, साईं तम्हनकर, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक और अमरदीप झा के साथ दिखेंगी. फिल्म के निर्माता हैं दिनेश विजन और ये इ ससाल जुलाई में रिलीज़ हो सकती है.

End of content

No more pages to load