Bollywood News


अजय देवगन की सिंघम 3 में अक्षय कुमार के 'सूर्यवंशी' का होगा केमियो

अजय देवगन की सिंघम 3 में अक्षय कुमार के 'सूर्यवंशी' का होगा केमियो
रोहित शेट्टी फिलहाल तो अपने कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म सूर्यवंशी और उसकी रिलीज़ को लेकर व्यस्त हैं जिसे कोरोना वायरस के कारण ताल दिया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ की जोड़ी दर्शकों को 10 साल के बाद फिर एक साथ नज़र आएगी जिसे देखने के लिए अक्षय और कैटरिना दोनों के ही फैन्स काफी उत्सुक हैं. फिलहाल तो सूर्यवंशी के रिलीज़ होने को लेकर कोई नयी खबर नहीं आई है मगर जो खबर आई है वो अक्षय और अजय देवगन दोनों के ही चाहनेवालों को झूमने पर मजबूर कर देगी.

जी हाँ, जहाँ सूर्यवंशी में अजय देवगन का सिंघम और रणवीर सिंह का सिम्बा भी नज़र आएँगे वहीँ हालिया खबर के अनुसार रोहित शेट्टी इस फिल्म के बाद सिंघम 3 पर काम शुरू करेंगे जिसमे अक्षय कुमार भी दिखेंगे. सुनने में आ रहा है की इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार वीर सूर्यवंशी भी अजय देवगन के सिंघम के साथ एक लम्बे केमियों रोल में नज़र आएगा यानी फैन्स के लिए बैक टू बैक मसाला.

सिंघम 3 की शूटिंग 2021 की पहली तिमाही में शुरू होने की संभावना है और साल के अंत में ये फिल्म रिलीज़ हो सकती है और इसकी कहानी का हिंट दर्शकों को सूर्यवंशी में ही देखने को मिलेगा. बता दें की रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी में गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायज़ादा, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, निकितिन धीर, विवान भाटेना, कुमुद मिश्र, और जावेद जाफरी भी नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, रोहित शेट्टी, अरुणा भाटिया व अपूर्वा मेहता और जल्द ही इसकी नयी रिलीज़ डेट जारी की जाएगी.

End of content

No more pages to load