Bollywood News


ऋषि कपूर ने ट्विटर पर कही ये बात, हुई किरकिरी

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर कही ये बात, हुई किरकिरी
पूरी दुनिया फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण से फ़ैल रही महामारी से बचाव कार्य में लगा हुआ है और ऐसे में हर देश इस संकट से बचने के लिए जो भी ज़रूरी कदम उठा सकता है वह उठा रहा है. भारत में कोरोना के कारण 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है और लोग अपने - अपने हिसाब से इस वायरस से बचने और दूसरों को बचाने के लिए लाग - अलग तरह के सुझाव दे रहे हैं. हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर ने भी ट्विटर पर एक ऐसा सुझाव दिया लेकिन ये उल्टा उन्ही पर भारी पड़ गया और उन्हें खरी खोटी सुन्नी पड़ गयी.

लॉकडाउन के समय में लोग ज़रूरी सामान लेने के लिए और इमरजेंसी के दौरान घर से निकल सकते हैं मगर इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच झड़प के मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस के लोगों की मदद करने से ज्यादा राशन और ज़रूरी सामान लेने निकले लोगों की डंडा परेड करने की ख़बरें और विडियो ज्यादा वायरल हो रहे हैं जो की लगता है ऋषि तक नहीं पहुँच रहे इसलिए मामले की दोनों साइड को देखे बगैर ऋषि ने ट्वीट किया की पूरे देश में इमरजेंसी लगा देनी चाहिए, लोग पुलिस और मेडिकल स्टाफ को पीट रहे हैं ऐसे में इसे रोकने के लिए इमरजेंसी लगानी चाहिए. देखिये -



अब ऋषि का ट्वीट कुछ लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया जिन्होंने हालात की ज्यादा साफ़ तस्वीर का ज़िक्र करते हुए ऋषि के ट्वीट को गलत बताते हुए कहा की क्या उन्होंने वो विडियो देखे हैं जिनमे पुलिसवाले बेदर्दी से घर का ज़रूरी सामान लेने निकले आम लोगों को बुरी तरह पीट रही है, उन्हें अपने मेन्शन में बैठ कर ये समझ नही आएगा की आम आदमी इस समय में भी घर से बाहर क्यूँ निकल रहा है. देखिये -







बता दें की पूरा भारत 22 मार्च यानी पिछले रविवार से जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन की स्थिति में हैं. लोफ्गों को सिर्फ ज़रूरी सामान लेने के लिए या इमरजेंसी में ही घर से बहार निकलने की अनुमति है वो भी हर परिवार से केवल एक शख्स. हालांकि कई राज्यों में राशन और मेडिकल स्टोर सरकार के निर्देशों के बाद भी खुले नहीं है जिससे बहार निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई जगह पुलिस की सख्ती के कारण भी लोग परेशान हैं. भारत में अब तक कोरोना वायरस के 900 के करीब केस आ चुके हैं.

End of content

No more pages to load