Bollywood News


सलामन के भतीजे अब्दुल्लाह का निधन, गम में डूबा परिवार

सलामन के भतीजे अब्दुल्लाह का निधन, गम में डूबा परिवार
जहाँ पूरा देश हर रोज़ कोरोना वायरस के कारण बढ़ते मरीजों और मौतों की बुरी खबर सुन रहा है वहीँ सलमान खान और उनके परिवार के लिए इसी बीच एक और दर्दभरी और दिल दुखाने वाली खबर आ रही है. सलमान खान ने भतीजे अब्दुल्लाह का हाल ही में मुंबई के कोकिला धीरुभाई अम्बानी अस्पताल में निधन हो गया. अब्दुल्लाह 38 साल के थे और काफी समय से अस्पताल में भारती थे जहाँ उनका इलाज चल रहा था.

अन्दुल्लाह को सलमान के काफी करीब माना जाता था और फिल्म इंडस्ट्री से न होने के बाद भी वे कई बार सलमान खान के साथ उनके सोशल मीडिया पर और वीडियोज़ में नज़र आ चुके थे. सलमान की ही तरह अब्दुल्लाह भी फिटनेस के शौक़ीन थे. उनके जाने पर सलमान काफी दुखी हैं और उहोने अब्दुल्लाह के साथ एक तस्वीर साझा करके अपना दुःख ज़ाहिर किया और लिखा 'तुम्हें हमेशा प्यार करूँगा'.

View this post on Instagram

Will always love you...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on



खबर के अनुसार अब्दुल्लाह के फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था और उन्हें सांस लेने में भी दिकत थी. उनकी इसी बिमारी के चलते अब वे दुनिया में नही रहे.सलमान के अलावा डेज़ी शाह ने भी अब्दुल्लाह के जाने पर उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए दुःख जताया. अब्दुल्लाह के जाने से सलमान और उनका पूरा परिवार काफी दुखी है.

End of content

No more pages to load