बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रॉशन आज फैन्स के दिलों के साथ - साथ बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स और कलेक्शन्स पर भी राज करते हैं. उनकी आखिरी रिलीज़ वॉर ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 300 करोड़ क्लब में एंट्री की और बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों में शुमार हुई. लेकिन सिर्फ ये ही नही ऋतिक एक और बात के लिए भी अपने फैन्स के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं जो शयाद उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं.
बचपन में ऋतिक हकलाया करते थे औ रुन्हें बोलने में परेशानी होती थी. लेकिन आज ऋतिक को देख कोई भी ये नही कह सकता की कभी उन्हें ऐसी कोई परेशानी रही होगी. ऋतिक ने इस तकलीफ पर जिस तरह जीत हासिल की है वह सबके लिए एक पप्रेरणादायक बात है और इसीलिए अब उनकी कहने छठी क्लास के बच्चों को एक ख़ास अध्याय में पढ़ाई जाएगी और किताब का नाम है 'लाइफ एंड वैल्यूज़'.
ऋतिक का ये चैप्टर बच्चों को उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढाने में मदद करेगा. बता दें की इससे पहले ऋतिक पर अंतर्राष्ट्रीय लेखक बेन ब्रुक्स अपनी किताब 'स्टोरीज़ फॉर बॉयज़ हु डेयर टू बी डिफरेंट' में लिख चुके हैं. वहीँ फ़िल्मी परदे पर ऋतिक हमें 'वॉर' के सीक्वल 'वॉर 2' में नज़र आ सकते हैं. इस बार ऋतिक के साथ फिल्म में टाइगर की जगह एक नया कलाकार नज़र आएगा जिसकी तलाश फिलहाल जारी है. इसका निर्देशन भी सिद्धार्थ आनंद ही करेंगे और फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू हो सकती है.
ऋतिक रॉशन पर अब बच्चों को पढ़ाया जाएगा ख़ास अध्याय
Thursday, April 02, 2020 16:36 IST


