Bollywood News


शाहरुख़ खान ने किया कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 7 चरणों में मदद का ऐलान

शाहरुख़ खान ने किया कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 7 चरणों में मदद का ऐलान
कोरोना वायरस से पूरा देश फिलहाल संकट से जूझ रहा है और ऐसे में आम आदमी से लेकर ख़ास आदमी तक हर कोई अपने - अपने हिसाब से इन मुश्किल घडी से निपटने के लिए अपना योगदान दे रहा है. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सलमान खान समेत कई सितारे अब तक कोरोना वायरस राहत कार्य के लिए मदद को आगे आ चुके हैं और और अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने भी कोरोना से लड़ने के लिए 7 तरह से मदद देने का ऐलान किया है.

जी, शाहरुख़ ने अपने ट्वीट में लिखा की 'इस संकट की घड़ी में जो लोग हमारे लिए दिन रात काम कर रहे हैं उन्हें हमें ये बताना है की वे अकेले नहीं है और हम हर समय उनके साथ है. चलिए साथ मिलकर ये सुनिश्चित करें की हम सभी एक दुसरे का ध्यान रखने के लिए अपना योगदान दें. भारत और भारतीय एक परिवार हैं'. बता दें की शाहरुख़ की कंपनी रेड चिल्लीज़ एंटरटेनमेंट और उनके एनजीओ मेरे फाउंडेशन ने 7 तरीकों से मदद का ऐलान किया जिसमें पीएम् रिलीफ फण्ड, महाराष्ट्र सीएम् रिलीफ फण्ड, हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रोटेक्टिव गियर, दिहाड़ी मजदूरों को खाने पीने के सामान सहित और भी कई तरह से मदद का पूरा प्लान साझा किया है. देखिये -



शाहरुख़ को कुछ दिन पहले तक उनके योगदान का गुणगान ना करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था और अब सब जगह उनकी तारीफ़ हो रही है. हालांकि चैरिटी की रकम का ऐलान ना करने वाले शाहरुख़ ने इस बार भी इस काम पर कितना पैसा लगा है ये नहीं बताया और अपने उसूलों पर बने रहे. बात करें फिल्मी परदे की तो शाहरुख़ हमें यशराज की एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट के साथ दिख सकते हैं. इस फिल्म को ऋतिक की 'वॉर' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे और इसकी शूटिंग कोरोना के ख़त्म होने के बाद ही शुरू होगी.

End of content

No more pages to load