वीडियो में सलमान अपने छोटे भाई सोहेल खान के बेटे निर्वान के साथ दिख रहे हैं और शोले का मशहूर डायलॉग बोलते हुए वे कहते हैं, "इस हालात में जो डर गया वो मर गया लागू नहीं होता है।". सलमान ये भी कहते हैं की वे खुद काफी डरे हुए हैं। वीडियो के अंत में सलमान ये भी कहते हैं की "जो भी डरे हुए हैं और घर पर रह रहे हैं वे खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही अन्य लोगों को भी सुरक्षित रख रहे हैं। कहानी का सार ये है कि हम डरे हुए हैं।". देखिये विडियो -
इस विडियो में सलमान ये भी कहते हैं की वे खुद अपने पिता सलीम खान से तीन हफ़्तों से नहीं मिल पाए हैं. बता दें की शोले और ऐसी कई सुपरहिट फ़िल्में लिखने वाले सलीम खान मुंबई में अपने अपार्टमेंट में अकेले रह रहे हैं जबकि सलमान लॉकडाउन के बीच अपने पनवेल फार्महाउस में हैं। फिल्मी परदे पर सलमान की अगली फिल्म है प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही 'राधे' जो की कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ गयी और तय रिलीज़ डेट 22 मई को नही रिलीज़ हो पाएगी.



