इस तस्वीर में, कार्तिक आर्यन का साइड प्रोफ़ाइल दिखाई देता है और इस खूबसूरत फोटो में वाइब्रैंट कलर का इस्तेमाल किया गया है। पेंटिंग के बारे में विशेष बात यह है कि इस पेंटिंग में एक मुकुट है जो कार्तिक के सिर के ऊपर उड़ रहा है। कार्तिक, जो कि अपने मज़ेदार कैप्शंस के लिए जाने जाते हैं, ने इसे रीपोस्ट करते हुए लिखा, Even The Crown can't mess with The Hair.' (यहां तक कि क्राउन भी मेरे बाल बिगाड़ नही सकता). इतना ही नहीं, कार्तिक को यह तस्वीर इतनी पसंद आयी कि उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बना लिया। भाई, प्रशंसकों का दिल जीतना तो कोई कार्तिक से सीखे.
यह सभी को पता है कि कार्तिक आर्यन के खास हेयर स्टाइल की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय हैशटैग है, जिसे #HairLikeKartikAaryan कहा जाता है, इसे उनके फैंस ने बनाया है।


