Bollywood News


शाहरुख के बाद अब सोनू सूद ने किया लोगों की मदद के लिए ये काम

शाहरुख के बाद अब सोनू सूद ने किया लोगों की मदद के लिए ये काम
कोरोना वायरस की महामारी से बचाव और राहत कार्य के लिए दिन रात एक कर रहे हैं डॉक्टर्स, पुलिसवालों और सफाई कर्मचारियों के लिए भी इस संकट के समय में कई लोग आगे आ रहे हैं और जो हमारी रस्कः के लिए रिस्क ले रहे हैं उनकी मदद के लिए जो कर सकते हैं वो कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही शाहरुख़ खान और गौरी खान ने बीएमसी वर्कर्स की मदद के लिए अपने ऑफिस को क्वारंटीन होम बनाने का निर्णय लिया था ताकि उनकी मदद की जा सके.

अब इस सूची में एक्टर सोनू सूद का नाम भी जुड़ गया है. जी हाँ, सोनू ने हाल ही में इन्स्टाग्राम के ज़रिये ये बताया की इस मुश्किल समय में वे राष्ट्र हित के लिए दिन रात एक करके काम कर रहे हैं असलो हीरोज़ और हेल्थ केयर कर्मचारियों के लिए जुहू स्थित अपना होटल खोल रहे हैं. सोनू ने लिखा की जो ये हीरोज़ हमारे लिए इस समय कर रहे हैं उसे देखते हुए कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं. देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

🙏

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on



बता दें की अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल 14 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. इनमे से 3 लाख 29 हज़ार ठीक हो चुके हैं और कुल 88 हज़ार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीँ भारत में अब तक कोरोना वायरस के कुल 5734 मरीज़ आ चुके हैं. जिनमें से 473 ठीक हुए हैं और 166 अपनी जान गंवा चुके हैं. पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है जो की हालात देखते हुए शायद आगे बढाया जा सकता है.

End of content

No more pages to load