Bollywood News


शाहरुख खान ने फिर बढ़ाया कोरोना से जंग को मदद का हाथ

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया और पूरा देश इस समय दर और अस्थिरता के माहौल में है। दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं और फिलहाल भारत में इस घातक वायरस ने अब तक 324 से ज़्यादा लोगों की जान ले ली है। संकट की इस घड़ी में कई बॉलीवुड सितारे लोगों की मदद करने के लिए आगे आये हैं जिनमे शाहरुख खान भी शामिल हैं और बॉलीवुड के इस बादशाह ने अब फिर एक बार मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

कुछ दिन पहले ही शाहरुख ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए 7 चरणों का एक प्लान एनाउंस किया था जिसमे उन्होंने कई और संस्थाओं के साथ मिलकर हज़ारों लोगों को खाना, मेडिकल किट और भी कई तरह की मदद का ऐलान किया था। अब फिर से शाहरुख ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए महाराष्ट्र सरकार को 25000 पर्सनल प्रोटेक्टिव यूनिट (पी पी ई) दान किये हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसके लिए शाहरुख खान का धन्यवाद किया और कहा की इससे सरकाए को कोरोना से लड़ने में मदद मिलेगी जिसके बाद शाहरुख ने भी उनका धन्यवाद किया। देखिये ट्वीट -



इससे पहले भी शाहरुख खान पीएम और सीएम रिलीफ फण्ड में भी दान कर चुके हैं और साथ ही उन्होंने अपने 4 फ्लोर के पर्सनल आफिस को भी क्वारेन्टीन होम बनाने के लिए खोल दिया था। गौरतलब है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस के कुल 10000 से ज़्यादा केस सामने आ चुके हैं जिनमे से 1000 से ज़्यादा ठीक हो चुके हैं और 300 से ज़्यादा अपनी जान गंवा चुके हैं।

End of content

No more pages to load