Bollywood News


अनुष्का - विराट का ये मज़ेदार विडियो हो रहा है वायरल!

अनुष्का - विराट का ये मज़ेदार विडियो हो रहा है वायरल!
पूरी दुनिया में फिलहाल कोरोना वायरस संकट के कारण लोग अपने - अपने घरों में रहने को मजबूर हैं. भारत में भी फिलहाल 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है जिसकी वजह से किसी को भी बहार निकलने की अनुमति नहीं है और ऐसे में हर कोई अपने - अपने काम और सोशल लाइफ को मिस करने लगा है. ये बात अभी के समय लगभग हर तरह के प्रोफेशन पर लागू होती है और क्रिकेट पर तो कुछ ज्यादा ही. शायद इसीलिए अनुष्का ने विराट को खुश करने के लिए उनके स्टेडियम में खेलने के दिन याद दिला दिए वो भी बड़े ही मजेदार तरीके से.

जी हाँ, थोड़ी देर पहले ही अनुष्का शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमे वे विराट को उनके एक ख़ास तरह के फैन की तरह चौका मारने के लिए कहती हुई नज़र आ रही हैं और उनकी बात पर विराट का जो रिएक्शन है वो बेहद मज़ेदार है जिसे देख कर आपकी हांड़ी नहीं रुकेगी. अनुषा ने विडियो साझा करते हुए लिखा "मुझे लगा विराट ज़रूर फील्ड को मिस कर रहे होंगे. जो प्यार उन्हें लाखों फैन्स से मिलता है उसमे सबसे ज्यादा वे एक ख़ास तरह के फैन को मिस कर रहे होंगे तो मैंने उन्हें उस फैन का एक्सपीरियंस दिया". देखिये विडियो -



बता दें की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लॉकडाउन के दिनों सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव रहते हैं और फैन्स को एंटरटेन करने के लिए नए - नए तरीके अपनाते रहते हैं जो की फैन्स को पसंद भिया ते हैं. फ़िल्मी परदे पर अनुष्का आखिरी बार हमें 2018 में शाहरुख़ खान और कैटरिना कैफ के साथ आनंद राय की 'ज़ीरो' में नज़र आई थी. पिछले महीने रिलीज़ हुई होमी अदजानिया की 'अंग्रेजी मीडियम' के एक गाने 'कुड़ी नु नाचने दे' में भी अनुष्का नज़र आई थी.

End of content

No more pages to load